फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision on December 20 got full board approval

20 दिसंबर के मतदान को फुलबेंच की मंजूरी मिली

Sat, 09 Dec 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 09 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 14 के बजाए 20 दिसंबर को कराने के निर्णय को फुल बेंच ने मंजूरी दे दी है। चुनाव अब 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम कारण मतदान की तिथि टालनी पड़ी है जिसकी जानकारी फुलकोर्ट को दी गई तथा उनसे मंजूरी प्राप्त की गई।  मतदान हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड पर कराया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह और चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मतदान से संबंधित सभी सूचनाएं और दिशा निर्देश नोटिस बोर्ड पर लगा दिए गए हैं। 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर जिन प्रत्याशियों ने अपने पोस्टर बैनर आदि अंबेडकर मूर्ति चौराहे से लेकर पानी की टंकी और पोलोग्राउंड से एकलव्य चौराहे तक लगा रखे हैं उनको हटा लें। रविवार के बाद इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के समय आचार संहिता पर हस्ताक्षर किया है इसलिए वह इसका पालन करने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed