{"_id":"659bc7c86022f2636f0302e3","slug":"death-of-youth-in-suspicious-condition-people-informed-police-after-foul-smell-came-from-the-room-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने दी पुलिस सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संदिग्ध दशा में युवक की मौत, कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने दी पुलिस सूचना
Mon, 08 Jan 2024 03:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 03:30 PM IST
सार
मुबारक अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ टूल्लू एक सप्ताह से गांव वालों को नहीं दिखा। पत्नी की मानसिक हालत सही नहीं है। मुबारक शराब भी पीता था। उसके दो बच्चे हैं। लड़का मुंबई में काम करता है। 12 साल की उसकी लड़की अपने बड़े पापा के घर पर रहती है।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत चकघनश्याम दास नई बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। शव से दुर्गंध उठने के बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख सन्न रह गई। कमरे में एक कोने में उसकी पत्नी बैठी हुई थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मुबारक अली पुत्र मोहम्मद अली उर्फ टूल्लू एक सप्ताह से गांव वालों को नहीं दिखा। पत्नी की मानसिक हालत सही नहीं है। मुबारक शराब भी पीता था। उसके दो बच्चे हैं। लड़का मुंबई में काम करता है। 12 साल की उसकी लड़की अपने बड़े पापा के घर पर रहती है। मृतक के घर का दरवाजा कई दिनों से बंद था। सोमवार के दिन घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस दूसरे की छत पर चढ़ कर अंदर जा कर दरवाजा खोला तो पता चला कि कमरे में लाश पड़ी थी। कमरे बंद कमरे में ही उसकी पत्नी भी एक कोने में बैठी थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन