फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of brothers ridden by car collision in Kokhraj, Kaushambi

कौशाम्बी के कोखराज में ट्रक की टक्कर से कार सवार सगे भाइयों की मौैत, मिर्जापुर के थे रहने वाले

Sat, 01 Aug 2020 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Death of brothers ridden by car collision in Kokhraj, Kaushambi
pratapgarh news - फोटो : prayagraj
कोखराज कोतवाली के समीप शनिवार भोर ट्रक की टक्कर से कार सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। ट्रैवल एजेंसी का काम करने वाले दोनों भाई बिजनेस के सिलसिले में कानपुर से वापस अपने घर मिर्जापुर जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोडक़र भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के कागजात व मृतक के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त कराई। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग भी आ गए हैं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात अंर्तगत शाहपुर चौसा गांव निवासी विजयराज मिश्रा (32) पुत्र स्व. श्यामजीत मिश्रा ट्रैवल्स एजेंसी चलाता था। विजयराज के साथ उसका छोटा भाई विकास मिश्रा (27) भी कारोबार में हाथ बंटाया करता था। शुक्रवार को दोनों भाई कारोबार के चक्कर में अपनी कार से कानपुर गए थे। रात को दोनों अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि कोखराज कोतवाली के समीप जैसे ही उनकी कार पहुंची तभी सामने चल रहे ट्रक के चालक ने बिना इंडीकेटर दिए गाड़ी मोड़ दिया। इससे पीछे आ रहे कार सवार ट्रक में भिड़ गए। घटना देख कानपुर-प्रयागराज हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। मौके पर कोखराज इंस्पेक्टर बलराम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी ने गाड़ी के कागजात व मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त की। घटना की जानकारी परिजनों को दे दिया गया। सुबह करीब नौ बजे मृतकों के घरवाले भी आ गए हैं। मामले में विजयराज के साले दीप नरायण की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द की चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी किया जाएगा।


 

घटना से परिजनों का हाल-बेहाल, बिलखते रहे मासूम

कोखराज कोतवाली के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार कारोबारी भाइयों की मौत से उनके परिवार का हाल-बेहाल है। दोनों की कच्ची गृहस्थी है। मौत का शिकार हुए विजयराज की पत्नी सुषमा देवी की रो-रोकर हालत खराब है। विजय की पांच वर्षीय बेटी किट्टू व तीन साल के बेटे बजरंगी भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। यहीं हाल विकास की पत्नी राधिका का है। विकास के सिर्फ एक साल की बेटी काव्या है। परिवार वालों का रोना देख मौके पर जुटी भीड़ भी गमजदा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed