फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of a young man injured in gunfight

गोलीकांड में घायल एक युवक की मौत

Sat, 08 Dec 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Sat, 08 Dec 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured in gunfight
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
बाबाजी का बाग में देर रात हुए गोलीकांड में घायल एक युवक आकाश ने शुक्रवार भोर में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से मोहल्ले के लोगों में रोष फैल गया। हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह उन्होंने इंडियन प्रेस चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक यहां जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर सीओ आलोक मिश्रा के साथ जार्जटाउन समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। उसके बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव उसके आवास पहुंचाया गया लेकिन अंत्येष्टि अभी तक नहीं की गई। उधर, गोलीकांड में घायल दूसरे युवक सुमित की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


थाना जार्जटाउन के बाबाजी बाग मोहल्ले में गुरुवार रात बदमाश राजू पासी ने शराब लाने से मना करने पर आकाश एवं सुमित नाम के दो युवकों को गंभीर तौर पर घायल कर दिया था। आकाश ने राजू के बेटे हिमांशु को सुबह पीटा भी था, इससे भी राजू उससे नाराज था। नशे की हालत में राजू ने पहले आकाश को और फिर सुमित को गोली मार दी।
विज्ञापन


दोनों को एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां आकाश के सिर में गोली लगने से उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। अस्पताल लाने से पहले ही उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन, तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मोहल्ले में रोष फैल गया। सुबह करीब नौ बजे मोहल्ले के लोगों ने इण्डियन प्रेस चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ आलोक मिश्रा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। उनके 24 घंटे के भीतर हत्यारे की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने पर लोगों ने जाम खत्म कर दिया। इधर, गोलीकांड में घायल दूसरे युवक सुमित की हालत हुआ है और उसकी हालत स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश की मौत के बाद हंगामे के आसार को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस में जार्जटाउन, कर्नलगंज, कैंट, दारागंज, सिविल लाइंस, कोतवाली, खुल्दाबाद समेत कई थानों के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ करीब पूरा दिन मौके पर तैनात रहे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को उसका शव बाबाजी के बाग स्थित घर आवास लाया गया। आकाश की दो बहन अंजुला एवं मंजुला के अमृतसर से यहां अभी तक न पहुंच सकने से अंतेष्टि नहीं की गई। शव उसके आवास पर ही रखा गया है।

गोलीकांड का आरोपी रवि पासी देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे जार्जटाउन इलाके में उसके एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने पकड़ लिया वहीं, उसके पुत्र हिमांशु को भी देर रात पुलिस ने पकड़ लिया। गोली चलाने के बाद राजू मौके से फरार हो गया था। उसके बाद देर रात दबिश देकर पुलिस ने राजू के भाई बबलू एवं गुड्डू को उठा लिया था। उन दोनों से काफी देर की पूछताछ के बाद पुलिस को राजू का सुराग हाथ लग गया। उसके बाद दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।


आकाश की मौत की खबर उसकी सत्तर साल की बूढ़ी दादी रुक्मणी देवी को उसकी अवस्था को देखते हुए नहीं दी गई थी। अब उनको देखने-सुनने और चलने में भी काफी परेशानी होती है। आकाश ही जीवन का इकलौता सहारा था। आकाश के पिता अवधेश की मौत दो साल पहले बीमारी के चलते हो चुकी है, जबकि मां उसे बचपन में ही छोड़कर चली गई थी। पिता की मौत के बाद आकाश ने बूढ़ी दादी का जिम्मा अपने कंधे पर संभाल रखा था। पेंटिंग करके जितना कमाता, उसी से घर चलता था। सुबह काम पर जाने से पहले आकाश खाना बनाता और दादी को खिलाने के बाद ही घर से बाहर निकलता लेकिन, आज सुबह जब आकाश की आवाज दादी को नहीं सुनाई पड़ी, तब उसने उसे पुकारना शुरू किया। दोपहर तक पास में रहने वाले पड़ोसियों ने आकाश के बाहर होने की बात कहकर उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन, वह मानने को राजी नहीं हो रही थी, बार-बार यही कहती रही, बिना बताए कहीं जाता नहीं था, आज कैसे चला गया...  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed