फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of a student who fell from a taxi, angry family members blocked the highway

Prayagraj :  टैक्सी से गिरी छात्रा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे किया जाम

Thu, 27 Oct 2022 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 01:04 AM IST
सार

जीई कंपनी के पास संदिग्ध हाल में वह टैक्सी से गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वह कोमा में चली गई। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Death of a student who fell from a taxi, angry family members blocked the highway
Prayagraj News : छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जीई कंपनी के पास 29 सितंबर को संदिग्ध हाल में टैक्सी से गिरी छात्रा की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार दोपहर शव लाए जाने पर महुवारी गांव के सामने मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। अफसरों ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। औद्योगिक क्षेत्र थाना के महुवारी निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की भांजी रीतिका ननिहाल में रहती थी। वह हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। 29 सितंबर को वह कॉलेज से टैक्सी से घर लौट रही थी। 

विज्ञापन



जीई कंपनी के पास संदिग्ध हाल में वह टैक्सी से गिर गई। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वह कोमा में चली गई। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को शव लेकर लौटे परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के सामने मिर्जापुर राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर नैनी, औद्योगिक व करछना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन



परिजन इंस्पेक्टर नैनी को हटाने, 25 लाख मुआवजा, घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी व अवैध रूप से चल रही टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 
सूचना पर एसडीएम करछना डॉ. गणेश कनौजिया पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। परिजनों ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Death of a student who fell from a taxi, angry family members blocked the highway
Prayagraj News : रीतिका श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

टैक्सी से फेंकने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बेटी को टैक्सी से फेंकते हुए घटना कैद है। इसके बाद भी पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। यह भी आरोप लगाया कि टैक्सी के अंदर खून के छींटेें भी हैं। मामा की तहरीर पर नैनी पुलिस ने चालक अजय कुमार निवासी कपठुआ करछना व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसडीएम करछना डॉ. गणेश कनौजिया ने बताया कि परिजनों ने एक मांग पत्र सौंपा है। जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 



मामले में प्रथमदृष्टया जो बातें सामने आईं, उसके आधार पर चालक को जेल भेजा जा चुका है। छात्रा के कान पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। टैक्सी से गिरने का फुटेज मिला है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह गिरी या उसे धक्का दिया गया। जांच पड़ताल की जा रही है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed