{"_id":"5aa194104f1c1baa758b465d","slug":"death-in-a-plug-in-a-charger-with-a-groom-s-curtain","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लग में चार्जर लगा रहे दूल्हे की करेंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लग में चार्जर लगा रहे दूल्हे की करेंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सराय इनायत थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बृहस्पतिवार को शादी के घर में मातम पसर गया। दोपहर में दूल्हा फोन पर बात करते हुए मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग लगाने लगा तभी उसे करंट का तेज झटका लगा। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसे बचाने में पड़ोस का भी एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
बहादुरपुर गांव के जियालाल के दो बेटों में छोटे सिंटू (20) की गुरुवार को शादी थी। बारात दारागंज जानी थी। सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। दोपहर में वह मोबाइल में इयरफोन लगाकर कहीं बात कर रहा था। बैटरी लो बताने लगी तो वह इयरफोन लगाए हुए ही चार्जर प्लग में लगाने लगा। उसका हाथ खुले तार में छू गया। वह चीख भी नहीं पाया और बेहोश होकर गिर पड़ा। बगल में ही पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त गब्बर भी खड़ा था।
जब वह करंट की चपेट में आया तो उसने भी तार पर हाथ मार दिया। वह भी झुलस गया। तुरंत दोनों को हनुमानगंज स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने सिंटू को मृत घोषित कर दिया। गब्बर को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत सामान्य है। इसकी सूचना जैसे ही दारागंज में लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो वहां भी मातम शुरू हो गया। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। तमाम रिश्तेदार घर में थे। सभी लोग भागकर बहादुरपुर पहुंचे। मां गीता देवी और पिता जियालाल को तो जैसे काठ मार गया था। बेटे के शव से लिपटकर मां रोई तो कोई भी शख्स ऐसा नहीं था जिसके आंसू न गिर गए हों।