फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack on an elderly woman and looted lakhs, the robber captured in CCTV

प्रयागराज : बुजुर्ग महिला पर प्राणघातक हमला कर लाखों की लूट, सीसीटीवी में कैद हुआ लुटेरा

Sat, 18 Mar 2023 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 12:53 AM IST
सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज सिंधी धर्मशाला के पास बदमाश ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर प्राणघातक हमला कर दिया। उन्हें लोहे के राड से पीट पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Deadly attack on an elderly woman and looted lakhs, the robber captured in CCTV
लूकरगंज से घायल महिला के परिजनो ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज सिंधी धर्मशाला के पास बदमाश ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर प्राणघातक हमला कर दिया। उन्हें लोहे के राड से पीट पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गया। लुटेरा घर के अंदर अकेला ही घुसा था। महिला को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


लूकरगंज निवासी कन्हैया लालवानी की नैनी में बेकरी शाप है। वह अपने दो बेटों के साथ दुकान पर बैठते हैं। शुक्रवार को कन्हैया और उनके बेटे दुकान गए थे। घर में उनकी पत्नी अनीता लालवानी (60) अकेले थीं। रात में करीब साढ़े बजे वह सब्जी काट रहीं थीं। इसी समय एक आदमी लोहे का राड लेकर अंदर घुसा और उसने अनीता पर हमला कर दिया। लोहे के राड से उसने अनीता के सिर और चेहरे पर कई वार किए जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद उसने घर के तीनों कमरों को अच्छी तरह से खंगाला।

विज्ञापन

आलमारी और बक्कों से तालों को तोड़कर उसने लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। लूटपाट कर बदमाश फरार हो गया। जब कन्हैया और उनके बेटे घर पहुंचे तो लहूलुहान अनीता को देखकर भौचक रह गए। बिखरे घर से उन्हें अंदाजा हो गया था कि लूटपाट हुई है। अनीता को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि बदमाश जानता था कि घर पर अनीता अकेली हैं।

सूचना पर इंस्पेक्टर खुल्दाबाद अनुराग शर्मा और एसीपी शाहगंज सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। बदमाश घर के अंदर जाता दिख रहा है। एसीपी सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि हुलिए के आधार पर बदमाश की खोजबीन की जा रही है। आस पास के भी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। हो सकता है कि बदमाश के साथ भी कोई हो। इसका भी पता लगाया जा रहा है। घर से कितनी रकम और गहने गए हैं, घर वाले इसकी सूचना बाद में देंगे। अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने के बाद उनका बयान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed