फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack for not reconciling, complaint to ACP

Prayagraj News: सुलह न करने पर जानलेवा हमला, एसीपी से शिकायत

Tue, 21 Apr 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 21 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack for not reconciling, complaint to ACP
नवाबगंज थाने पर दर्ज मामले में सुलह समझौता न करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने सोमवार को एसीपी सोरांव के कार्यालय पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। घटना से पीड़िता के परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर हाथिगहा गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी हरिनंदन सिंह ने एसीपी को तहरीर देते हुए बताया कि 23 मार्च को उनके परिवार पर पड़ोस के लोगों ने हमला किया था। घटना की प्राथमिकी नवाबगंज थाने पर 26 मार्च को दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि नवाबगंज पुलिस ने अपर पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद भी नामजद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और मुकदमा में सुलह समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर पीड़िता पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed