{"_id":"584324434f1c1b2616de7b16","slug":"deadline-today-became-the-test-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम तिथि आज, नहीं बने परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम तिथि आज, नहीं बने परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
exam shimla
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र तय करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर को खत्म हो रही है। अंतिम तिथि के एक दिन पहले तक यूपी बोर्ड के पास जिला एवं मंडलीय समितियों की ओर से केंद्रों का निर्धारण करके उसकी सूचना नहीं भेजी जा सकी है। सूची नहीं पहुंचने से इसका निर्धारण फंस सकता है। इससे पहले दो वर्ष पूर्व हाईकोर्ट ने शासन एवं यूपी बोर्ड को 25 नवंबर तक हर हाल में परीक्षा केंद्र तय करने को कहा था। इसके बाद भी हर वर्ष बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने में देरी कर रहा है।
यूपी बोर्ड की ओर से अबकी बार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रबंधन से जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से उनके उपलब्ध संसाधन की जानकारी मांगी गई थी। जिला समितियों को विद्यालयों से मिली रिपोर्ट में केंद्रों के बारे में सही जानकारी नहीं होने से बड़ी संख्या में आपत्ति आई है। यूपी बोर्ड की सचिव शैल यादव ने बताया कि जिला समितियों की ओर से बैठक करके केंद्र तय नहीं किया गया है। प्रमुख सचिव माध्यमिक जितेंद्र कुमार से जिलाधिकारियों एवं मंडलायुक्तों से केंद्र जल्द तय करने के लिए कहा है।
जिला समितियों को केंद्रों के तय करते समय यह ध्यान देने को कहा गया है कि एक ही विद्यालय को लगातार किसी दूसरे विद्यालय का परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। परीक्षा केंद्र तय करते समय यह भी ध्यान देना है कि दो विद्यालयों को परीक्षा केंद्र तय करते समय आपस में अदला-बदली तो नहीं हो गई। आपस में अदला-बदली एवं लगातार एक ही विद्यालय को दूसरे का केंद्र बनाए जाने की स्थिति में ऑनलाइन साफ्टवेयर पकड़ लेगा। बोर्ड ने कहा है कि गलती पकड़े जाने पर परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया जाएगा।