{"_id":"5e1e1bba8ebc3e4b5d673e4b","slug":"dead-body-of-student-found-in-sangam-for-eight-days-allahabad-news-ald265734435","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम में मिला इंटर के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम में मिला इंटर के छात्र का शव
विज्ञापन
प्रयागराज। नैनी में रहकर पढ़ाई करने वाले इंटर के छात्र का शव मंगलवार को संगम में मिला। वह आठ दिन पहले संदिग्ध हाल में गायब हो गया था। जेब से मिली आईडी में लिखे पते के आधार पर पुलिस ने मेजा पुलिस से संपर्क किया। तब जाकर उसकी शिनाख्त हुई। फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार शाम छह बजे के करीब संगम में 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवा कर जांच पड़ताल की तो उसकी जेब में आईडी मिली। जिसमेें इंद्रदेव(17) निवासी सिरसा, बिगहना मेजा लिखा था। पुलिस ने मेजा पुलिस को जानकारी दी तो उसके परिवारवालों से संपर्क हुआ। जिन्होंने बताया कि मृतक बिगहना निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र था। वह भीरपुर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में इंटर का छात्र था और नैनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। छह जनवरी को वह संदिग्ध हाल में गायब हो गया था। घरवालों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मेजा थाने में दर्ज कराई थी। बताया कि छह जनवरी को वह घर आया था जहां से शाम चार बजे के करीब वह नैनी जाने के लिए निकला। उसके दोस्तों ने बताया था कि कमरे पर रात करीब आठ बजे पहुंचने के बाद वह अचानक रोने लगा। वजह पूछने पर कुछ नहीं बताया और कुछ देर बाद बाजार जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम है।