फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of security supervisor found hanging in Shankargarh Power Plant

Prayagraj : शंकरगढ़ पावर प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर का शव फंदे से लटका मिला, कान में लगा था ईयरफोन

Mon, 23 Sep 2024 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

शंकरगढ़ के पीपीजीसीएल (टाटा पावर) प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर दिलीप सोनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने पर कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे तो शव चुल्ले से लटकता मिला। दिलीप के पिता पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज के ही पुलिस लाइंस में है। वह पॉवर प्लांट पुलिस चौकी के इंचार्ज भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Dead body of security supervisor found hanging in Shankargarh Power Plant
दिलीप सोनकर। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शंकरगढ़। क्षेत्र के टाटा पावर प्लांट (पीपीजीसीएल) में सोमवार को सुबह सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने फांसी  लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता इसी पावर प्लांट अंतर्गत चौकी में चौकी इंचार्ज रह चुके हैं। सिक्योरिटी के शिफ्ट इंचार्ज पंकज कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन










दिलीप सोनकर (27) पुत्र गंगाराम सोनकर निवासी लोमर, थाना जिल्ला, जनपद बांदा लगभग एक वर्ष से टाटा पावर प्लांट (पीपीजीसीएल) मिश्रा पुरवा शंकरगढ में टेक्नो फैशलिटी एंड मैनेजमेंट सिक्योरिटी सर्विस में सुपरवाइजर के पद में कार्यरत था। वह कंपनी के अंदर ब्लॉक एफएच 4बी में रहता था। सोमवार को सुबह छह बजे काम पर पहुंचना था, लेकिन उसके न पहुंचने पर कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी के ही कुछ लोग कमरे पर पहुंचकर आवाज लगाए और दरवाजा खटखटाना शुरू किया, लेकिन अंदर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। दरवाजे को धक्के देकर तोड़ा गया तो अंदर देखा कि दिलीप का शव पंखे पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर लटक रहा था। घटना की सूचना अधिकारियों को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। सब का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead body of security supervisor found hanging in Shankargarh Power Plant
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि  सूचना मिली तो घटना स्थल पर पहुचकर देखा गया कि मृतक पंखे के चुल्ले से गमछे के सहारे लटक रहा था जिसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के कान में ईयर फोन लगा हुआ था तथा मोबाइल पैर के पास बंद पड़ा था।देखने में ऐसा लग रहा था कि युवक किसी से बात करते करते आत्महत्या कर लिया है।

मृतक दिलीप सोनकर के पिता गंगाराम सोनकर पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एक वर्ष पूर्व शंकरगढ़ में पॉवर प्लांट चौकी इंचार्ज रह चुके हैं तभी से बेटा पावर प्लांट में काम कर रहा है। उप निरीक्षक गंगाराम सोनकर वर्तमान में प्रयागराज पुलिस लाइन में हैं।

Dead body of security supervisor found hanging in Shankargarh Power Plant
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद

दिलीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है

बड़ा दीपक सोनकर जिसकी शादी हो चुकी है एवं छोटा अभिषेक सोनकर है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सहायक पुलिस आयुक्त बारा संतलाल सरोज द्वारा विधि विज्ञान प्रयोगशाला को सूचित किया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर कुछ नमूनों को एकत्रित कर लैब ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed