{"_id":"63e4d73d61326e61b50f9265","slug":"dead-body-of-missing-boy-found-in-pond-fear-of-murder-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तीन दिन से लापता बालक का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तीन दिन से लापता बालक का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका
Thu, 09 Feb 2023 09:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 09:41 PM IST
सार
हंडिया थाना क्षेत्र के सदरेपुर में तीन दिन से गायब बच्चे की लाश तालाब में मिली। लाश मिलने के गांव में सनसनी फैल गई। बालक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया थाना क्षेत्र के सदरेपुर में तीन दिन से गायब बच्चे की लाश तालाब में मिली। लाश मिलने के गांव में सनसनी फैल गई। बालक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। बच्चे की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसे गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेना चाहा, लेकिन परिजन विरोध करने लगे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मंगलवार को सदरेपुर निवासी भानु प्रताप यादव का छोटा बेटा आर्यन उर्फ गोलू (4) अपने दरवाजे पर खेल रहा था। उसकी मां राजकुमारी घर में काम कर रही थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो आर्यन गायब था। मां ने उसकी आसपास तलाश की। परिजन तत्काल बच्चे की खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को बच्चे की लाश गांव के एक तालाब में उतराता मिला। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
इसकी सूचना हंडिया पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने लाश को उठाने नहीं दे रहे थे। लगभग तीन घंटे तक पुलिस व परिजनों की बातचीत होती रही। एसीपी हंडिया सुधीर कुमार ने घरवालों को समझाबुझाकर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे के मुंह और गले पर चोट के निशान मिले हैं। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया
बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।