{"_id":"65f769e7505f7f615a0b9d44","slug":"dead-body-of-junior-doctor-posted-in-bhu-found-at-ganga-ghat-allahabad-news-c-257-1-sald1006-105859-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बीएचयू में तैनात जूनियर डॉक्टर का गंगा घाट पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बीएचयू में तैनात जूनियर डॉक्टर का गंगा घाट पर मिला शव
विज्ञापन
बीएचयू में तैनात डाॅ.सौरभ अहिरवार का शव रविवार दोपहर दो बजे औद्योगिक क्षेत्र थाना के चाड़ी शिवमंगलम गंगा घाट पर मिला। जल पुलिस की मदद से शव निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है, लेकिन घटना की वजह पता नहीं चल सकी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस को उत्तराखंड निवासी डॉ.कपिल ने सूचना दी थी कि उनके मित्र डॉ.सौरभ ने नए यमुना पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। डॉ.सौरभ ने परिवार वालों को नदी में कूदकर आत्महत्या करने का फोन पर ऑडियो भेजा था। उनकी बाइक पुल पर खड़ी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू की। मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी सुखलाल अहिरवार के तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे डॉक्टर सौरभ 2017 से वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में तैनात थे।
शुक्रवार को गोताखोरों को पुल के नीचे पानी में उतारा गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। शनिवार को भी तलाश की जाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की थी। रविवार दोपहर चाड़ी गांव के श्रीशिवमंगलम घाट के पास युवक का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने जल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे और मृतक की शिनाख्त डॉ.सौरभ के रूप में की। इंस्पेक्टर नैनी यशपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाने पहुंचे परिजन व दोस्त भी कुछ बता नहीं सके।