फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dead body of Chauthi's student found hanging on tree in Jhansi, fearing murder

झूंसी में पेड़ पर लटका मिला चौथी के छात्र का शव, हत्या की आशंका

Sat, 24 Oct 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Chauthi's student found hanging on tree in Jhansi, fearing murder
hang - फोटो : Youtube
थाना के महेशपुर में रहने वाले चौथी कक्षा के छात्र शिवा(10) का शव पेड़ पर लटकता मिला। वह शाम छह बजे से गायब था। रात 10 बजे के करीब किसी ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवारवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी। 
विज्ञापन


पटेलनगर महेशपुर में रहने वाला पिंटू बिंद सब्जी विक्रेता है। उसके पांच बच्चों में तीसरे नंबर का शिवा मोहल्ले में ही स्थित प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब शिवा घर से निकला और फिर वापस नहीं आया। रात आठ बजे के करीब पिता घर आया तो खोजबीन शुरू हुई। आस पड़ोस के साथ ही रिश्तेदारों से भी पूछा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


रात 10 बजे के करीब मोहल्ले का ही एक व्यक्ति घर से 100 मीटर दूर स्थित बाग की ओर गए तो वहां स्थित पेड़ पर शिवा का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोरगुल होने पर परिजन भी आ गए। बेटे का शव देखते ही उनमें चीखपुकार मच गई। सूचना पर एसआई मनोज यादव भी फोर्स लेकर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया लेकिन वह किसी का नाम नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल किसी रंजिश के बाबत परिजन कुछ बता नहीं पाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की वजह क्या रही। जांच पड़ताल की जा रही है। 

सिर के पिछले हिस्से में मिली चोट

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में चोट मिली। जख्म की वजह से काफी खून भी बहा था। हालांकि पूछताछ में कुछ  प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना था कि चोट पेड़ से शव उतारते वक्त लगी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के बच्चे के शरीर पर अन्य कोई जाहिराना चोट के निशान नहीं हैं। फलों के कार्टून को जिस नॉयलॉन की रस्सी से बांधा जाता है, शव उसी से बने फंदे पर लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed