Prayagraj : पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, पुणे में करता था नौकरी, होली पर आया था घर
मेजा के लेहड़ी गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन के पास पेड़ में एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मेजा एसीपी रवि कुमार गुप्ता के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए।
विस्तार
मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव में रविवार सुबह यूके लिप्टस के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती मिली। कुछ ही देर में युवक की शिनाख्त हो गई। युवक पुणे में रहकर नौकरी करता था। होली के चलते 10 दिन पहले ही घर आया था। जिस पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली है उस पेड़ के दिल का निशान बना हुआ है उस उसमें एस लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
मेजा के लेहड़ी गांव के समीप रविवार सुबह रेलवे लाइन के पास पेड़ में एक युवक की लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मेजा एसीपी रवि कुमार गुप्ता के साथ मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए। पता चला कि यह लाश मेजा थाना क्षेत्र के निबैया गांव के भोलानाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता उर्फ सोनू कुमार (22 ) की है। बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है।
अभिषेक गुप्ता पुणे में एक कंपनी में काम करता था। इधर, होली को लेकर वह 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। परिजनों के मुताबिक अभिषेक शनिवार सुबह घर से अचानक गायब हो गया था। हर संभव स्थान पर खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। आज सुबह उसकी लाश घर से दो किलोमीटर दूर लेहड़ी गांव के समीप यूकेलिप्टस के पेड़ में फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली तो सनसनी फैल गई।
जिस पेड़ में उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली है, इस पेड़ में दिल का निशान बना हुआ है और उसमें यस के लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच जांच पड़ताल की, लेकिन किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला। अभिषेक गुप्ता चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।