फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DCP says harassment allegations against inspector false, suspended for negligence in investigation

डीसीपी बोले - दरोगा पर याैन शोषण का आरोप गलत, विवेचना में लापरवाही पर किया गया निलंबित

Sat, 18 Oct 2025 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Oct 2025 03:46 PM IST
सार

किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 14 अक्तूबर की रात सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से बरामद की गई, लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी गई। किशोरी को कल्याणपुर के बूथ प्रभारी सब इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बिना महिला कांस्टेबल के छह घंटे तक साथ रखा।

विज्ञापन
DCP says harassment allegations against inspector false, suspended for negligence in investigation
कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़िता की बरामदगी के बाद आरोपी युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। इससे पहले पीड़िता के परिजनों ने कल्याणपुर के बूथ प्रभारी दरोगा रवींद्र शर्मा पर आरोपी युवक को जान बूझकर भगाने और किशोरी के याैन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


मामले में आरोपी के पिता आशाराम, चाचा रामसिंह और दोस्त शिवकुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर डीसीपी ने दरोगा पर लगे याैन शोषण के आराेप को निराधार बताया है। साथ ही कहा है कि विवेचना में लापरवाही के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 14 अक्तूबर की रात सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से बरामद की गई, लेकिन उन्हें सूचना नहीं दी गई। किशोरी को कल्याणपुर के बूथ प्रभारी सब इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बिना महिला कांस्टेबल के छह घंटे तक साथ रखा। इस दाैरान बेटी का अपहरण करने वाले आरोपी आकाश पटेल को जानबूझकर छोड़ दिया गया। अगले दिन किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इसके बाद परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि दरोगा ने पीड़िता का यौन शोषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि विभागीय जांच में याैन शोषण के आरोप निराधार पाए गए हैं, हालांकि विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर दरोगा को निलंबित किया गया है। मामले में शुक्रवार को पीड़िता किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष क्या बयान दिए हैं। वहीं मामले में मेडिकल रिपोर्ट भी अहम है जिसका पुलिस को इंतजार है। दूसरी ओर पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी आकाश की तलाश में दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed