प्रयागराज : एक दिन पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा...
कीडगंज के मलाकराज का रहने वाला शुभम पुत्र राजेंद्र केशरवानी चौक स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह दारागंज की रहने वाली एक युवती को पसंद करता था। 22 मार्च को दोनों परिजनों को कुछ बताए बगैर घर छोड़कर चले गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन में हुई स्तब्ध करने वाली घटना में 22 वर्षीय शुभम केशरवानी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक दिन पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व उसके दो प्रेमियों को ठहराया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर तहरीर दी है जिस पर पत्नी समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
कीडगंज के मलाकराज का रहने वाला शुभम पुत्र राजेंद्र केशरवानी चौक स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह दारागंज की रहने वाली एक युवती को पसंद करता था। 22 मार्च को दोनों परिजनों को कुछ बताए बगैर घर छोड़कर चले गए थे। जिस पर दोनों परिवारों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 मार्च को दोनों वापस आ गए और कोर्ट के समक्ष बयान दिया कि वह बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं।
आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
इसके बाद से युवती को लेकर शुभम अपने ही घर में रहने लगा। एक दिन पहले दोनों चौक स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंचे और वहां प्रेम विवाह कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह शुभम बिना परिजनों को कुछ बताए ही घर से निकल गया। कुछ देर बाद सोहबतियाबाग के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और तब तक सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। जार्जटाउन एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
जानें क्या लिखा सुसाइड नोट में
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी व उसके दो प्रेमी नीरज व संदीप निषाद हैं। शादी से पहले उसकी पत्नी के दोनों से संबंध थे लेकिन उसने यह बात उससे छिपाए रखी। शादी के बाद भी उसके मना करने के बावजूद उसने उनसे संपर्क बनाए रखा। सोशल मीडिया के जरिए उनसे चैटिंग करती रही। ऐसे में अब मैं जीना नहीं चाहता हूं।