{"_id":"5738ced94f1c1b0f19ac763c","slug":"daughters-were-betting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के नाम रही बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के नाम रही बाजी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से रविवार को घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट केपरिणाम बेटियों के नाम रहे। दोनों के ही टॉप फाइव में छात्राओं के आगे छात्रों को जगह नहीं मिल पाई। अबकी इंटर में 87.99 प्रतिशत और हाईस्कूल में 87.66 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता अर्जित की। वैसे दूसरे वर्ष भी बारहवीं के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई जो 1.17 फीसदी है। वहीं हाईस्कूल के परिणाम में 87.66 के साथ 3.92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2013 एवं 2014 में लगातार इंटर का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा लेकिन वर्ष 2015 और अब 2016 में भी यह परिणाम 90 फीसदी से कम रहा।
बारहवीं के रिजल्ट में जहां महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की साक्षी वर्मा ने 491 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया, वहीं इसी स्कूल की प्रतिमा सिंह एवं सोनाली वर्मा 490 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही हैं। महेंद्र नीलम इंटर कॉलेज तिर्वा, कन्नौज की देवांशी एवं महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 488 अंकों के साथ महेंद्र नीलम इंटर कॉलेज तिर्वा कन्नौज की दो छात्राओं दिव्या अवस्थी एवं स्वाति तिवारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। 487 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रायबरेली की अमृता सिंह, कन्नौज की चित्रांशी तथा नीतू राजपूत और बाराबंकी की आयुषी सिंह रहीं।
हाईस्कूल में विब्योर पब्लिक स्कूल, रायबरेली की छात्रा सौम्या पटेल को 592 अंकों के साथ पहला स्थान मिला। विब्योर पब्लिक स्कूल, रायबरेली की ही इकरा एवं उमरा महमूद 589 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 587 अंकों के साथ संयुक्त रूप से कानपुर की शिवाजी इंटर कॉलेज की निशा साहू, सूर्य नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूकनुद्दीनपुर की गरिमा, बस्ती के हाजी महमूद इंटर कॉलेज की दिशा केसरवानी रहीं। जीएस एकेडमी, हरैया बस्ती की प्रगति त्रिपाठी 586 अंकों के साथ चौथेे स्थान पर रहीं जबकि एसकेडी एकेडमी लखनऊ की कीर्ति सिंह 585 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को भी इस बार काफी अधिक नंबर मिले। परिणाम की घोषणा करते हुए यूपी बोर्ड के सभापति अमर नाथ वर्मा एवं सचिव शैल यादव ने कहा, अबकी टॉपर को 98.20 फीसदी अंक मिले जो पिछली बार की अपेक्षा अधिक है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट का पूरा परीक्षाफल जहां बाराबंकी एवं कन्नौज के परीक्षार्थियों के इर्द-गिर्द घूमता रहा, वहीं हाईस्कूल का परिणाम रायबरेली के परीक्षार्थियों के नाम रहा।