फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   daughter-in-law turned out to be the murderer, she killed the mother-in-law with a washing stick

प्रयागराज : बहू ही निकली कातिल, कपड़े धुलने वाले डंडे से की थी सास की हत्या, सात माह की है गर्भवती

Mon, 15 May 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 01:06 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बहू सताक्षी पांडेय ने पूछताछ में बताया है कि सास अक्सर उसकी शिकायत बेटे से करती थी। ऐसे में जब भी पति घर आता था, वह उसे बेरहमी से पीटता था। आए दिन सास से इसे लेकर विवाद होता था। शुक्रवार को सास अपने मायके से लौटी तो किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
daughter-in-law turned out to be the murderer, she killed the mother-in-law with a washing stick
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंवरपट्टी (बीरपुर) में विजय कुमारी (50) की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतका को उसकी बहू ने ही कपड़े धुलने वाले डंडे से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया था। साक्ष्य मिटाने के लिए इनवर्टर की बैटरी व कुछ कपड़ों में आग लगा दी थी ताकि इसे हादसे का रूप दिया जा सके। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बहू सताक्षी पांडेय ने पूछताछ में बताया है कि सास अक्सर उसकी शिकायत बेटे से करती थी। ऐसे में जब भी पति घर आता था, वह उसे बेरहमी से पीटता था। आए दिन सास से इसे लेकर विवाद होता था। शुक्रवार को सास अपने मायके से लौटी तो किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


रात में सास खाना खाकर सो गई थी। आधी रात सोते वक्त उसने सास के सिर पर कपड़े धोने वाले डंडे से कई वार किए जिससे वह लहूलुहान हो गई। बाद में लोहे की राॅड से सिर और चेहरे पर वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले को दूसरा रूप देने के लिए करंट लगाया और फिर बैट्री व कपड़ों में आग भी लगा दी। मेजा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed