{"_id":"622e13144d668c6a8b2e76ec","slug":"dates-of-hjs-and-pcs-mains-clashed-candidates-in-confusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा : एचजेएस और पीसीएस मेंस की तिथियां टकराईं, असमंजस में अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा : एचजेएस और पीसीएस मेंस की तिथियां टकराईं, असमंजस में अभ्यर्थी
Sun, 13 Mar 2022 09:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:21 PM IST
सार
बार काउंसिल के सदस्य ने मुख्य न्यायमूर्ति को लिखे पत्र में कहा है कि एचजेएस और पीसीएस मेंस में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में से कुछ परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षाएं देनी हैं। अगर परीक्षा तिथि में परिवर्तन नहीं किया गया तो अभ्यर्थियों को कोई एक परीक्षा छोड़नी पड़ जाएगी।
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च न्यायिक सेवा (एचजेएस) और पीसीएस की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां आपस में टकरा गईं हैं। कई अभ्यर्थियों को दोनों मुख्य परीक्षाओं में शामिल होना है। अगर परीक्षा की तिथि में परिवर्तन नहीं हुआ तो अभ्यर्थियों को इनमें से किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों की इस समस्या के मद्देनजर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य अनुराग पांडेय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र लिखकर एचजेएस मेंस की तिथि आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
अनुराग पांडेय ने अपने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 19 जनवरी को ही इस आशय की विज्ञप्ति जारी कर दी थी कि पीसीएस मुख्य परीक्षा 23 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद पांच मार्च को पीसीएस मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया, जिसके अनुसार 23, 24, 25 एवं 27 मार्च को मुख्य परीक्षा होगी। वहीं, उच्च न्यायालय ने दो मार्च को एचजेएस की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था, जिसके अनुसार 25, 26 एवं 27 मार्च को एचजेएस मेंस का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
बार काउंसिल के सदस्य ने मुख्य न्यायमूर्ति को लिखे पत्र में कहा है कि एचजेएस और पीसीएस मेंस में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में से कुछ परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षाएं देनी हैं। अगर परीक्षा तिथि में परिवर्तन नहीं किया गया तो अभ्यर्थियों को कोई एक परीक्षा छोड़नी पड़ जाएगी।
विज्ञापन
दोनों परीक्षाएं समान तिथियों में होने के कारण शहर में परीक्षार्थियों की संख्या भी काफी अधिक होगी, जबकि कोविड प्रोटोकॉल के कारण होटलों में कमरे मिलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थी परेशान होंगे। साथ ही संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। सदस्य ने मुख्य न्यायमूर्ति से आग्रह किया है कि जेएचएस मुख्य परीक्षा किसी अन्य तिथि पर कराए जाने को लेकर विचार किया जाए।