फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   date for sugmisson of advocate roll form extended

अधिवक्ता रोल का फार्म जमा करने की तिथि बढ़ी

Wed, 18 Mar 2020 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
date for sugmisson of advocate roll form extended
कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में जिला जज ने 19 मार्च से 21 मार्च तक नियत मुकदमों की सुनवाई टाल दी है। सभी मुकदमों में एक माह बाद की तारीख नियत की गई है। जिला जज ने एडवोकेट रोल के लिए लिए जा रहे फार्म की तारीख भी 23 मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिला जज उमेश कुमार शर्मा की ओर से अधिवक्तागण और वादकारियों को सूचित किया गया है कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों, जिसमें 19 मार्च से 21 मार्च की तारीखें सुनवाई के लिए पहले से ही नियत हैं, उसकी सुनवाई अब एक माह बाद की नियत तारीखों पर की जाएगी। जिला जज के अनुसार 19 मार्च के मुकदमों में 20 अप्रैल, 20 मार्च के मुकदमों में 21 अप्रैल और 21 मार्च के मुकदमों में 22 अप्रैल को सुनवाई की तारीखें लगाई गई हैं। जिला जज ने कहा है कि एडवोकेट रोल के लिए जिन अधिवक्ताओं ने फार्म जमा नहीं किया है, वे अंतिम रूप से 23 मार्च तक अपना फार्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद कोई फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला न्यायालय में बुधवार को भी जमानत पत्रों की सुनवाई के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ। वकीलों के अलावा वादकारियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कचहरी में वकीलोें की थर्मल स्कैनर से हुई जांच
प्रयागराज। जिला न्यायालय में सीएमओ के निर्देश पर अधिवक्ताओं की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। बुधवार को जिला जज के गेट पर सीमएमओ कार्यालय से आई टीम ने सुबह दस बजे से सायं तीन बजे तक न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई और परिसर में ी किया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में लाइन में लग कर वकीलों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed