फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dariyabad CHC doctor resign before CMO

दरिाबाद के डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, करेलाबाग और दारागंज पीएचसी के प्रभारी पहले से ही लापता

Thu, 06 Aug 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dariyabad CHC doctor resign before CMO
Dariyabad CHC doctor resign before CMO
सीएमओ ने की दूसरे चिकित्सकों की नियुक्ति
विज्ञापन

प्रयागराज। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना का प्रभाव देखने को मिल रहा है। दो स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पहले से ही गायब हो गए थे। इस बीच एक और स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने इस्तीफा दे दिया है। चिकित्सक की उम्र अधिक थी। इस्तीफे में उन्होंने अपने व्यक्तिगत समस्याओं की वजह बताई है। जबकि, गायब चिकित्सकों की जगह नए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है।
करेलाबाग प्राथमिक स्वास्थ्य पर तैनात डॉ. वर्तिका सिंह और दारागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. ऋतु श्रीवास्तव कोविड के दौर में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बजाय गायब रहतीं थी। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सीएमओ ने नोटिस जारी कर दोनों से जवाब मांगा था लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर सीएमओ ने दोनों को हटाते हुए डॉ. अवधेश सिंह को दारागंज और डॉ. वारसी को नियुक्ति किया है।
विज्ञापन

अब दरियाबाद पीएचसी के डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनके भी इस्तीफा देने के पीछे कई वजहें बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कोविड की वजह से काम अधिक हो गया है। इसके अलावा डीएम अब खुद ही हर जिम्मेदार अफसरों से शाम को पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्साधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। हालांकि, कई चिकित्सकों का कहना है कि दरियाबाद पीएचसी के चिकित्साधिकारी की उम्र 75 साल से अधिक है। इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सत्येंद्र राय कहते हैं कि नए चिकित्साधिकारी की तैनाती जल्दी ही की जाएगी, जिससे कि काम में कोई अड़चन ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed