{"_id":"5db899d78ebc3e93a7700e5a","slug":"darganj-murder-allahabad-news-ald2587482190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारागंज में हत्या कर काट दी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारागंज में हत्या कर काट दी गर्दन
विज्ञापन
Darganj murder
परेड मैदान में मिला शव, फैली सनसनी
पहचान छिपाने को शव जलाने की भी कोशिश
प्रयागराज। बेखौफ बदमाशों ने दारागंज के परेड मैदान में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां 30 वर्षीय युवक की हत्या कर पहले उसकी गर्दन काट दी। फिर पहचान छिपाने की नीयत से शव जलाने की भी कोशिश की। सोमवार की शाम सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। फिलहाल दूसरे दिन भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
शव मिलने की खबर पुलिस को सोमवार शाम को मिली। पुलिस के मुताबिक, धनुपुर हंडिया का रहने वाला रमाकांत पांडेय सोमवार शाम सात बजे के करीब किला गेट की ओर से संगम जा रहा था। तभी परेड मैदान पर लगे ट्यूबवेल के पास सिर कटी लाश दिखाई देने पर वह स्तब्ध रह गया। उसके सूचना देने पर दारागंज पुलिस पहुंच गई। मृतक की उम्र करीब 30 साल थी। सूत्रों की मानें तो बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके धड़ से सिर काटकर अलग कर दिया गया था। यही नहीं शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। माना जा रहा है कि मृतक की पहचान छिपाने की नीयत से ऐसा किया गया। पुलिस ने काफी कोशिशें कीं लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद शव मोर्चरी भेजवा दिया गया। दारागंज पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले भी हुई वारदात, 19 महीने बाद भी खुलासा नहीं
वैसे दारागंज में बेरहमी से हत्या कर शव जलाने की कोशिश का यह पहला मामला नहीं। 19 महीने पहले भी यहां ऐसी ही वारदात हुई थी जिसमें दो लोगों की बेरहमी से हत्या करने के बाद शवों में आग लगाकर हत्यारे भाग निकले थे। 30 मार्च 2017 को वारदात दारागंज में बख्शीबांध रोड पर हुई थी। जहां भोर में 40 वर्षीय युवक को गला घोटकर मारा गया जबकि 20-22 वर्ष के युवक की धारदार हथियार से गला काटकर पहले हत्या की गई। फिर उनके शव जला दिए गए। डेढ़ साल बीत चुके हैं लेकिन वारदात का खुलासा छोड़िए, पुलिस अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सकी है। यह हाल तब है जबकि वारदात के दिन से लेकर अब तक दारागंज के चार थानेदार बदल चुके हैं।