फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Danger of flood again due to rise in water level of Ganga, water released from Haridwar, Narora and Kanpur

Prayagraj Flood : गंगा के जलस्तर में वृद्धि से फिर बाढ़ का खतरा, हरिद्वार, नरोरा और कानपुर से छोड़ा गया पानी

Wed, 21 Aug 2024 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के मुताबिक, रात आठ बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.92 मीटर, छतनाग में 80.25 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को भी जलस्तर में वृद्धि जारी रही। 

विज्ञापन
Danger of flood again due to rise in water level of Ganga, water released from Haridwar, Narora and Kanpur
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा के जलस्तर में मंगलवार को वृद्धि जारी रहा, जबकि यमुना तीन सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घटने लगी हैं। गंगा लेटे हनुमान मंदिर के करीब पहुंच गई है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को भी जलस्तर में वृद्धि जारी रही। गंगाजी श्री बड़े हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंच गई हैं। यही रफ्तार जारी रही तो दूसरी बार गंगा जी मंदिर में प्रवेश करेंगी। 

विज्ञापन





https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/allahabad/23-saal-sleeper-rejected-found-cracked-and-less-in-size-questions-raised-on-quality-2024-08-21




सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के मुताबिक, रात आठ बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 80.92 मीटर, छतनाग में 80.25 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 80.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। जबकि, यमुना का जलस्तर तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। मंगलवार को भी गंगा में पौने चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से 93,842 क्यूसेक, नरोरा से 40,349 क्यूसेक और कानपुर से 2,45,868 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed