फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dandi Saints returned to the ground breaking ceremony

भूमि पूजन कर लौट गए दंडी संन्यासी 

Thu, 08 Dec 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dandi Saints returned to the ground breaking ceremony
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मेला प्रशासन दावे के बावजूद भूमि आवंटन शुरू होने से पहले पांटून, सड़क बिजली, पेयजल शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से दंडीनगर बसाने आए दंडी संन्यासी अपने स्थानों को लौट गए।  बुधवार को भूमि आवंटन के बाद दंडी संन्यासियों ने भूमि पूजन कर बुनियादी व्यवस्था उपलब्ध होने के बाद शिविर लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को भूमि आवंटन शुरू नहीं हुआ। कटान के चलते कम भूमि दिए जाने का दंडी संन्यासियों ने विरोध किया और कम भूमि लेने को राजी नहीं हुए। दिन भर मेला प्रशासन के अधिकारी अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम समेत पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते रहे। मेला प्रशासन द्वारा पूरी जमीन आवंटित किए जाने और सेक्टर कार्यालय से समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन के बाद बुधवार को दंडीबाडा की भूमि आवंटन पूरा हुआ। लेकिन शिविर लगाने के लिए रुके नहीं। 
विज्ञापन


 महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम का कहना है कि दंडी संन्यासियों की अरसे से मांग रही है कि दंडी संन्यासियों को भूमि आवंटन किए जाने से दंडीनगर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। आवंटन से पहले सड़क, पांटून पुल का निर्माण करा लिया जाए। मेला प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया इसके बावजूद मेला क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। इस बार माघ मेला 12 जनवरी से शुरू हो जाएगा। शिविर लगाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। प्रवक्ता आचार्य कुशमुनि के मुताबिक संतों में नाराजगी है। बुनियादी सुविधाओं के बगैर दंडी संन्यासी शिविर नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed