फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   damage the hot mix plant

हॉट मिक्स प्लांट में खराबी,पानी टंकी आरओबी पर सर्विस रोड का काम ठप

Tue, 20 Nov 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
 दो दिन तक चली रेलवे की लोड टेस्टिंग के बाद सोमवार की सुबह पानी टंकी आरओबी पर यातायात शुरू करा दिया गया, लेकिन सर्विस रोड नहीं खोली जा सकी। हॉट मिक्स प्लांट में खराबी आने की वजह से इस आरओबी की सर्विस रोड नहीं बनाई जा सकी। अभी सर्विस रोड पर यातायात बंद रहेगा। सेतु निगम के अफसरों ने सर्विस रोड बुधवार से चालू कराने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


कुंभ के तहत निर्माणाधीन 10 सेतु परियोजनाओं में सबसे पहले बनकर तैयार हुए पानी टंकी आरओबी को लेकर कुछ न कुछ पेंच फंसता जा रहा है। फिनिशिंग लाइन तक पहुंचाने से पहले ही खोले गए इस आरओबी को रेलवे ने लोड टेस्टिंग के लिए एक दिन बाद ही बंद करा दिया था। इस दौरान आरओबी की आखिरी चरण की कोटिंग के साथ ही सर्विस रोड पर भी पेंटिंग की जानी थी। इसके लिए दो दिन का समय सेतु निगम ने लिया था, लेकिन बीच में ही हॉटमिक्स प्लांट में खराबी आ गई। इससे काम ठप पड़ गया और सर्विस रोड की पेंटिंग नहीं हो सकी। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि हॉटक्सि प्लांट की मरम्मत कराई जा रही है। रात तक उसे चालू कर लिया जाएगा। दिन में सर्विस रोड का काम यातायात को देखते हुए कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात को सर्विस रोड को फाइनल टच देने की कोशिश की जाएगी।  बुधवार को पानी टंकी आरओबी की सर्विस रोड चालू कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी नए आरओबी के साथ ही पुराने पुल की मरम्मत भी कराई जा रही है। नए आरओबी पर चौफटका व पुराने शहर की ओर से आने वाले यातायात को बांटा जाएगा। इसके लिए दोनों पुलों को वन-वे करने की योजना है। नए पुल से वाहन आएंगे और पुराने पुल से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट फ्लाईओवर की एक लेन 22 को और दूसरी 26 को खोलने की तैयारी
प्रयागराज। हाईकोर्ट फ्लाईओवर को पूर्ण रूपेण 26 नवंबर को खोला जाएगा। इसके लिए दिन रात लगकर अभियंता उसे फिनशिंग लाइन तक पहुंचाने में जुटे हैं। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि 22 को हाईकोर्ट फ्लाईओवर की एक लेन और 26 को ट्राय टेस्टिंग के बाद दूसरी लेन खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed