फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dala Chhath Puja: A sea of faith surged on the banks of the Sangam, fasting women offered prayers to the set

Dala Chhath Puja : संगम तट पर उमड़ा आस्था का समंदर, अस्ताचल सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर मांगा आशीष

Mon, 27 Oct 2025 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 06:02 PM IST
सार

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ संगम सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर विधि विधान से अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन
Dala Chhath Puja: A sea of faith surged on the banks of the Sangam, fasting women offered prayers to the set
छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए संगम तट पर जुटी महिलाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ संगम सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर विधि विधान से अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की। सोमवार को व्रतियों ने संगम नोज, दश्वामेध, बलुआघाट, शिवकुटी, अरैल, फाफामऊ सहित अन्य घाटों पर अस्तालच सूर्य को अर्घ्य दिया। वेदी ने ईख रखकर विधि विधान से अर्ध्य दिया। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं ने सूर्योपासना के लिए नदियों के तट पर वेदी तैयार कर ली थी। सूर्य के अस्त होने के साथ ही पूजन शुरू हो गया। अस्ताचल सूर्य को जल, फल, सिंघाड़ा आदि अर्पित किया गया। छठ के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। महिलाएं अपने परिवार के साथ बाजे गाजे के साथ संगम तट पर पहुंचीं। 
विज्ञापन




Dala Chhath Puja: A sea of faith surged on the banks of the Sangam, fasting women offered prayers to the set
संगम तट पर डाला छठ पर्व पर अस्तालच सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

डाला छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

डाला छठ पर्व पर सोमवार की शाम झूंसी के गंगा घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। झूंसी के तीन घटों पर डाला छठ का पूजन किया गया। इससे पहले छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को सिद्धयोग व रवियोग के युग्म संयोग में खरना के पूजा के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया था। खीर और रोटी का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती दो दिनों के लिए भगवान भास्कर के भक्ति में लीन हो गए हैं। सोमवार को कार्तिक शुक्ल पष्ठी को शुभकारी सर्वार्थसिद्धि योग व रवियोग में अस्ताचलगामी सूर्य देवता को पहला अर्घ्य दिया गया। शाम को अर्थ का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजे के बाद था। मंगलवार को धृति योग व रवियोग में उदीयमान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर व्रती महापर्व का समापन करेंगी।

प्रात:कालीन अर्घ्य का शुभ समय छह बजे के बाद से है। झूंसी में छतनाग गंगा घाट, नागेश्वर और सोहम आश्रम के सामने गंगा घाट सोमवार को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा घाटों पर दोपहर तकरीबन ढाई बजे से ही व्रती महिलाएं और उनके परिजन पूजन के लिए जुटने लगे थे। तकरीबन एक घंटे बाद शाम चार बजे इन गंगा घाटों पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी। व्रती महिलाओं ने कमर भारी पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। झूंसी के छठ घाटों के आसपास रंग-बिरंगी रोशनी भी लगाई गई थी। गंगा नदी के किनारे बैरिकेडिंग भी की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

Dala Chhath Puja: A sea of faith surged on the banks of the Sangam, fasting women offered prayers to the set
डाला छठ पर संगम तट पर पूजन के लिए जुटी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

आस्थाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

ग्रामीण अंचलों ने भी डाला छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को आस्थाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कोरांव के छठ घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दउरा सिर पर उठा छठी मैया के जयकारे लगाते हुए घाटों पर पहुंचे। वहीं केलवा के पात पर उगलेन सूरजमल जैसी मनोहर गीतों से गुंजायमान होते रहे छठ घाट।

महिलाओं ने श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से छठी मैया की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने पुत्र और पति के दीर्घायु होने के लिए बरदान मांगा। देश कल्याण के लिए कामना की। नगर पंचायत कोरांव समेत तहसील क्षेत्र के कई गांवों में छठ महापर्व की धूम देखी गई। कोरांव बाजार के अटल सरोवर, गांधी चौराहा नहर समेत सभी घाटों को भव्य तरीके से सजाया गया था। घाटों के चारों तरफ पंडाल, लाउडस्पीकर और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था।

घाटों पर साफ सफाई पेयजल के विशेष इंतजाम किए गए थे। वही छठ पूजा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। इसी तरह बिकास खंड के पथरताल अतरी सिकमी में नहर पर बने छठ घाट को पंडाल लगाकर सजाया गया था। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे। इंतजाम की देखरेख के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश, पूर्व नगर अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल, प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत पांडे, पूर्व प्रधान राजू चौबे समेत जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम कोरांव संदीप तिवारी, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार,तहसीलदार विनय कुमार बरनवाल, थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय दल बल के साथ भ्रमण करते देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed