फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dala Chhath festival ganga yamuna river sun warship With Nahay Khay

Chhath Puja 2022 : नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना के चार दिवसीय डाला षष्ठी व्रत का शुभारंभ

Sat, 29 Oct 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 12:14 AM IST
सार

शुक्रवार को संगम के अलावा रामघाट, दशाश्वमेध घाट, यमुना के बलुआ घाट, अरैल घाट और झूंसी के तटों पर वेदियां बनाने और अपनी जगह पक्की करने की होड़ मची रही। नहाय-खाय के साथ ही महिलाओं ने व्रत धारण कर लिया।

विज्ञापन
Dala Chhath festival ganga yamuna river sun warship With Nahay Khay
Prayagraj News : डाला छठ के मौके पर गंगा तट पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नहाय-खाय की रस्म के साथ शुक्रवार को सूर्योपासना के चार दिवसीय डाला षष्ठी व्रत की शुरुआत हो गई। इसी के साथ संगम समेत गंगा,यमुना के घाटों पर वेदियां बनाने के लिए व्रतियों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को खरना होगा और रविवार को जल के बीच खड़ी होकर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य देंगी। सूर्य षष्ठी के गीत गूंजने लगे हैं। लोक मानस के इस धार्मिक उत्सव को लेकर घर-घर में उत्साह छा गया है।

विज्ञापन



शुक्रवार को संगम के अलावा रामघाट, दशाश्वमेध घाट, यमुना के बलुआ घाट, अरैल घाट और झूंसी के तटों पर वेदियां बनाने और अपनी जगह पक्की करने की होड़ मची रही। नहाय-खाय के साथ ही महिलाओं ने व्रत धारण कर लिया। इसी के साथ षष्ठी माता के गीत गूंजने लगे हैं। बाजे गाजे के साथ महिलाएं रविवार को पूजा का डाला सजाकर परिजनों, रिश्तेदारों के साथ तटों पर पहुंचेंगी और मंगलकामना के लिए अर्घ्यदान करेंगी।

विज्ञापन

Dala Chhath festival ganga yamuna river sun warship With Nahay Khay
Prayagraj News : घाट पर पूजा पाठ करतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

संगम पर सूर्यदेव की सांसद ने की पूजा, तीन दिवसीय मानस पाठ आरंभ
संगम नोज पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से सूर्य भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई। फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल, समिति के संरक्षक शेषनाथ सिंह, अध्यक्ष अजय राय और उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने सूर्यदेव की पूजा की। इसी के साथ दिन तक अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। व्रती महिलाओं के लिए घाटों पर पथ प्रकाश के साथ ही चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। घाटों के समतलीकरण का भी काम अंतिम दौर में है। पूजा के समय अमन सिंह, जगदेवा दुबे, कृष्णानंद तिवारी, प्रेमा श्रीवास्तव, जय किशन सिंह, अरुण कुमार मालवीय, सुरेश यादव, अनिता राय समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Dala Chhath festival ganga yamuna river sun warship With Nahay Khay
Prayagraj News : घाट की साफ सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

छठ पर्व के दौरान घाटों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
छठ पर्व के दौरान घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती का भी निर्देश दिया। डीएम एवं एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को संगम क्षेत्र, बलुआघाट, गऊघाट आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ गहरे जल में बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को बिजली, पानी, मोबाइल टॉयलेट, सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने विभागवार अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की। इस दौरान नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, एडीएम सिटी मदन कुमार, एसडीएम मेला आशुतोष राय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Dala Chhath festival ganga yamuna river sun warship With Nahay Khay
Prayagraj News : डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ घाट पर पहुंचकर साफ-सफाई का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला।

डाला छठ पर्व पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भारी भीड़ होती है। घाटों पर मेले जैसा माहौल रहता है। घाटों पर साफ सफाई का इंतजाम किया गया है। नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मचारी भी लगाए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर घाटों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

Dala Chhath festival ganga yamuna river sun warship With Nahay Khay
Prayagraj News : पूजन सामग्री की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

डाला छठ के मद्देनजर बाजार में पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। घाट के किनारे भी पूजन सामग्री की काफी दुकानें लगाई गई हैं, जिसमें गन्ना, नारियल, नींबू के साथ फल और सब्जियों की खरीदादी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed