{"_id":"5e2205cf8ebc3e4b0455557e","slug":"dahilamau-civic-amenities-allahabad-news-ald2660126121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहिलामऊ उत्तरी में उड़ रहीं स्वच्छ अभियान की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहिलामऊ उत्तरी में उड़ रहीं स्वच्छ अभियान की धज्जियां
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के दहिलामऊ उत्तरी बुढ़िया देवी मंदिर जाने वाली सड़क पर भरा घरों का गंदा पानी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर के आगे नहीं बढ़ सका नगर पालिका का कदम, सड़क पर घुटनों तक भरा है पानी
शहर के दहिलामऊ उत्तरी के बुढ़िया देवी मार्ग पर है आवागमन बाधित
प्रतापगढ़। नगर पालिका को ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए केंद्र की टीम शहर में कई दिनों से डेरा डाल रखी है। उसकी नजर दहिलामऊ उत्तरी की ओर नहीं जा रही। जहां स्वच्छता अभियान व नगर पालिका के विकास कार्यों की धज्जियां उड़ रही हैं। घुटनों तक सडक़ पर भरे पानी से हर दिन लोग गुजरने को मंजूर हैं। टेंडर निकालकर नगर पालिका खामोश होकर बैठ गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कई दिनों से शहर आकर रुकी हुई है। वह शौचालय व मोहल्लों की साफ-सफाई के साथ ही नगर पालिका को ओडीएफ प्लस घोषित कराने की रणनीति पर काम कर रही है। जबकि शहर के वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियों पर टीम की नजर नहीं जा रही है। नागरिकों के अनुसार टीम केवल ऐसे स्थानों पर जा रही है। जहां उसे नगर पालिका के जिम्मेदार भेज रहे हैं। करीब चार सालों से दहिलामऊ उत्तरी के बुढिय़ा देवी मार्ग पर लोग घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने सडक़ निर्माण न होने तो कुछ ने सडक़ बनाने को लेकर प्रतिष्ठा बना लिया है। जिसका खामियाजा उधर से आने जाने वाले करीब सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। पहले भी सडक़ व जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर कवायद नगर पालिका द्वारा हुई थी।
मौजूदा समय में भी नगर पालिका ने टेंडर निकाला है लेकिन सडक़ निर्माण की दिशा में अभी तक कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया जा सका। जिसके चलते मोहल्ले के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक स्कूली बच्चों को रास्ता बदलकर आना जाना पड़ता है। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह का कहना है कि टेंडर निकाला गया है। जल्द ही सडक़ निर्माण व जलनिकासी की व्यवस्था होगी।