{"_id":"69ecb9b21a49a2ad670a25ad","slug":"dac-is-reaching-many-lpg-consumers-late-people-are-getting-worried-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कई एलपीजी उपभोक्ताओं के पास देरी से आ रहा डीएसी, परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कई एलपीजी उपभोक्ताओं के पास देरी से आ रहा डीएसी, परेशान हो रहे लोग
Sat, 25 Apr 2026 06:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:25 PM IST
सार
शहर के कई एलपीजी उपभोक्ताओं के पास डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) इन दिनों देरी से आ रहा है। बुकिंग के बाद कितने दिन बाद डीएसी आ जाएगा। इसके बारे में कुछ भी निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
रसोई गैस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कई एलपीजी उपभोक्ताओं के पास डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) इन दिनों देरी से आ रहा है। बुकिंग के बाद कितने दिन बाद डीएसी आ जाएगा। इसके बारे में कुछ भी निश्चित नहीं है। वहीं, इससे सिलिंडर की डिलीवरी का समय ज्यादा होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अपनी डीएसी नहीं आने की शिकायत वो एजेंसियों में आकर रहे हैं।
विज्ञापन
जानसेनगंज की रहने वाली सोनी सिंह ने बताया कि उन्होंने दो मई को सिलिंडर बुक कराया था। लेकिन अब तक डीएसी नहीं आया है। लूकरगंज के रहने वाले लाल चंद्र ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल को एलपीजी सिलिंडर बुक कराया है, लेकिन आठ दिन बीतने के बावजूद अब तक डीएसी नहीं आया है। वहीं, मम्फोर्डगंज के मनीष कुमार की ओर से सिलिंडर बुक कराए जाने के बाद डीएसी आने आने में छह दिन लग गए।
विज्ञापन
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री मोहित मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ताओं के पास डीएसी गैस एजेंसी के बैकलॉग के अनुरूप आ रही है। जहां बैकलॉग कम है, उनके उपभोक्ताओं के पास डीएसी जल्दी आ जा रही है। वहीं, जिन एजेंसियों में बैकलॉग ज्यादा है, उनके उपभोक्ताओं के पास डीएसी थोड़ी देरी से आ रही है।
विज्ञापन