फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dabang shot father-son in water drain dispute

पानी की निकासी के विवाद में दबंग ने पिता-पुत्र को मारी गोली

Sat, 14 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dabang shot father-son in water drain dispute
Dabang shot father-son in water drain dispute - फोटो : KAUSHAMBI
पानी की निकासी के विवाद में दबंग ने पिता-पुत्र को मारी गोली
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव की घटना
तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव में शुक्रवार शाम नाली के पानी की निकासी के विवाद में पड़ोस के दबंग ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बताया जाता है कि असरावल खुर्द निवासी मो. मोबीन का पड़ोसी मो. जालिम से नाली के पानी बहाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती है। महीने भर पहले भी दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग की थी। शुक्रवार शाम भी बहस होने लगी। जालिम का आरोप है कि तभी मोबीन पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे से लैस होकर आ गए और उसके साथ बेटे चंदू पर हमला कर दिया। इसी बीच मोबीन ने तमंचे से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से जालिम और हाथ में छर्रा लगने से चंदू लथपथ होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी है। एहतियातन दो दरोगा और पांच सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी अभिनंदन ने खुद भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पिपरी कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed