{"_id":"6a50ccc8d0faedaa260f78eb","slug":"d-el-ed-2026-more-than-half-the-seats-vacant-proposal-to-extend-registration-deadline-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड 2026 : आधी से अधिक सीटें खाली, पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड 2026 : आधी से अधिक सीटें खाली, पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव
Fri, 10 Jul 2026 04:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Jul 2026 04:13 PM IST
सार
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए पहले चरण के पंजीकरण की तिथि पूरी हो गई है। आधे से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड 2026 के पंजीकरण की तिथि फिर से बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए पहले चरण के पंजीकरण की तिथि पूरी हो गई है। आधे से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड 2026 के पंजीकरण की तिथि फिर से बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि अब तक कुल 1012136 ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। इनमें से 98404 आवेदन शुल्क सहित जमा किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निश्चित की गई है।
विज्ञापन
डीएलएड में प्रवेश के लिए प्रदेश के सभी डायट और निजी क्षेत्र के डीएलएड कॉलेजों में कुल 2,39,509 सीटें हैं। इसमें प्रदेश के 67 डायट में 10600 सीटें हैं। पिछले वर्ष भी डीएलएड की 2,39,509 सीटों में से एक लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश नहीं हुआ था।
विज्ञापन