{"_id":"69fba2bc317514197c09f432","slug":"cyclist-killed-after-being-hit-by-an-out-of-control-bike-allahabad-news-c-407-1-sald1005-14532-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान
Thu, 07 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 07 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
गुलाबचंद की फाइल फोटो
प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर बलुहा गांव के समीप बुधवार सुबह बेकाबू बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की जान चली गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मेजा थाना क्षेत्र के बलुहा गांव के गुलाब चन्द्र निषाद (52) साइकिल से मेजारोड बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब चन्द्र और बाइक सवार घायल हो गए।
इस दौरान गुलाब चन्द्र को भीरपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार युवक को भी चोट आई है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।