फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyclist dies after being hit by truck in front of police station

प्रयागराज : थाने के सामने ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत 

Sat, 23 Oct 2021 10:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by truck in front of police station
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
घूरपुर थाने के सामने शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार फर्नीचर कारीगर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरा कल्वना निवासी समरबहादुर विश्वकर्मा (45) पुत्र संतलाल विश्वकर्मा गांव में फर्नीचर का काम करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से खरीदारी करने घूरपुर बाजार आया था। यहां से खरीदारी करके वह वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो थाने के सामने रीवा-प्रयागराज राजमार्ग पर कई ट्रकें कतार में खड़ी थीं। एक ट्रक के बगल से आगे निकल रहा था। तभी वहां खड़ी एक जीप के चालक ने फाटक खोला दिया।
विज्ञापन


इससे टकराकर वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाग रहे चालक को पुलिस ने ट्रक सहित पकड़ लिया। हादसे के बाद वहां राहगीरों व आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed