{"_id":"60fb013c8ebc3e789e0618f8","slug":"cyber-thugs-cheated-38-thousand-in-the-name-of-having-a-relationship-with-a-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने बेटे का रिश्ता करने के नाम पर लगा दिया 38 हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने बेटे का रिश्ता करने के नाम पर लगा दिया 38 हजार का चूना
Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM IST
सार
- साइबर ठगों की करतूत, एक अन्य को भी बनाया निशाना
विज्ञापन
Fraud on Matrimonial Site
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने बेटे का रिश्ता करने के नाम पर जार्जटाउन निवासी नीरज श्रीवास्तव को 38 हजार का चूना लगा दिया। ठगों ने पहले रिश्ता तय किया और फिर अचानक खुद के मुसीबत में फंसे होने का हवाला देकर खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। बाद में नंबर बंद होने पर उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर नंबर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जार्जटाउन निवासी नीरज ने बेटी की शादी के लिए मैट्रिमोनियल एड दिया था। पुलिस के मुताबिक, एक दिन उनके पास अपना नाम सतीश श्रीवास्तव बताकर एक व्यक्ति ने फोन किया और अपने बेटे के विवाह का प्रस्ताव दिया। इसके बाद व्हाट्सएप से फोटो-बायोडाटा का आदान प्रदान हुआ और दोनों पक्षों के बीच बात लगभग तय हो गई। एक दिन सतीश ने फोन कर बताया कि वह सपरिवार दर्शन करने के लिए उत्तराखंड जा रहे हैं। पांच दिन बाद फोन कर बताया कि उनके साथ लूटपाट हो गई है और उनकी नातिन एडमिट है।
तत्काल 60 हजार रुपयों की जरूरत है। भुक्तभोगी ने बताया कि संकट में जानकर उन्होंने फोन पे के माध्यम से 38 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद सभी का मोबाइल नंबर बंद हो गया। शंका होने पर वह बैंक गए तो पता चला कि उक्त रकम सीताराम शर्मा के खाते में ट्रांसफर हुई। यह खाता राजस्थान के दौसा जनपद स्थित केनरा बैंक की बांदीकुई शाखा में खुलवाया गया था। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
खाते से 85 हजार उड़ाए
जार्जटाउन निवासी वंशराजी देवी के खाते से साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये उड़ा दिए। सीवाई चिंतामणि रोड निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका खाता यूनियन बैंक की अलोपीबाग शाखा में है। खाते से 85 हजार रुपये बिना उनकी जानकारी के निकाल लिए गए। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।