फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber Crime UP Police will be ready to fight every trick of cyber criminals, training will be done in Jaipur

Cyber Crime : साइबर अपराधियों के हर हथकंडे से लड़ने को तैयार होगी यूपी पुलिस, जयपुर में होगी ट्रेनिंग

Thu, 27 Mar 2025 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 04:11 PM IST
सार

लगातार बढ़ते खतरों को देखते हुए यूपी पुलिस को अब साइबर अपराध के नए तरीकों क्रिप्टोकरेंसी व डार्क वेब तक के केस सॉल्व करने में एक्सपर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें जयपुर में हाई लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
Cyber Crime UP Police will be ready to fight every trick of cyber criminals, training will be done in Jaipur
Cyber Crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार बढ़ते खतरों को देखते हुए यूपी पुलिस को अब साइबर अपराध के नए तरीकों क्रिप्टोकरेंसी व डार्क वेब तक के केस सॉल्व करने में एक्सपर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें जयपुर में हाई लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए हर जिले, इकाइयों से एडिशनल एसपी से लेकर एसआई स्तर तक के पांच-पांच पुलिसकर्मी चयनित किए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि समय के साथ अपराध का स्वरूप भी लगातार बदल रहा है। साइबर अपराध के तौर तरीके भी रोज परिवर्तित हो रहे हैं। ऐसे में इन अपराधों से निपटने के तरीकों के साथ ही पुलिसकर्मियों व अफसरों को भी खुद को अद्यतन करना होगा। इसी को देखते हुए सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जयपुर में अलग-अलग ऑफलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


यहां देश भर के पुलिसकर्मियों व अफसरों को मौजूदा दौर में अपराध और उनसे निपटने के आधुनिक तरीकों व इसमें नवीनतम तकनीकों के प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। इसमें क्रिप्टोकरेंसी से लेकर डार्क वेब से संबंधित केसों की विवेचना व उनके निस्तारण का प्रशिक्षण भी शामिल है। इसके अलावा मौजूदा दौर में बड़ी चुनौती बने पेपर लीक संबंधित केस भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में यूपी से भी जवानों व अफसरों को प्रशिक्षण दिलाने की पहल की गई है। इसके तहत सभी जिले व इकाइयों से एसआई से लेकर एडिशनल एसपी तक के पांच-पांच पुलिसकर्मियों के नाम भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से प्रयागराज पुलिस आयुक्त को भी पत्र भेजा गया है।

इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

पेपर लीक केस/कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं आयोजित कराने में चुनौती
गुमशुदा बच्चों की तलाश
साइबर कानून प्रशिक्षण कार्यक्रम- नए आपराधिक कानूनों के तहत साइबर अपराध के मामलों का निस्तारण
क्रिप्टोकरेंसी व डार्क वेब केसों की जांच

ट्रेनिंग के लिए एसआई से लेकर एडिशनल एसपी स्तर तक के पांच नाम मांगे गए हैं। जल्दी ही इनकी सूची भेज दी जाएगी। - तरुण गाबा, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed