फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cyber crime: More than 100 accounts opened in two months, transactions worth lakhs

साइबर क्राइम : दो महीने में खोले 100 से ज्यादा खाते, लाखों का लेनदेन

Tue, 22 Jun 2021 08:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 08:01 AM IST
सार

  • फर्जीवाड़े के लिए लेते थे मनी वालेट का सहारा, जामताड़ा गिरोह के मददगार से पूछताछ में खुलासा

विज्ञापन
Cyber crime: More than 100 accounts opened in two months, transactions worth lakhs
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामताड़ा में बैठे साइबर अपराधियों के गिरोह के प्रतापगढ़ निवासी मददगार धीरज पांडेय से पूछताछ में कुछ अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है कि उसने पिछले दो महीने में 100 से ज्यादा लोगों के मनी वालेट अकाउंट खोलवाए थे। जिनके जरिए लाखों रुपये का लेनदेन महज कुछ दिनों में हुआ। फिलहाल पुलिस धीरज व उसकेतीन अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


फतनपुर निवासी धीरज व उसकेसाथी रानीगंज निवासी रोहित पांडेय को पुलिस ने एक दिन पहले हिरासत में लिया था। आरोप है कि दोनों जामताड़ा से ऑपरेट करने वाले साइबर अपराधियों के गैंग के लिए काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक, धीरज से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि पिछले दो महीने के भीतर उसने डिजिटल पेमेंट एप के 100 से ज्यादा मनी वालेट अकाउंट खुलवाए थे। खास बात यह कि खाते खुलने के कुछ ही दिनों में इन खातों से लाखों रुपये का लेनदेन भी हुआ।

विज्ञापन

Cyber crime: More than 100 accounts opened in two months, transactions worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में पूछने पर उसने बताया कि पहले वह अपने जानने वालों को सरकारी स्कीम का फायदा दिलाने का झांसा देकर उनके मनी वालेट अकाउंट खुलवाता था। इसके बाद इनकी यूजर आईडी व पासवर्ड जामताड़ा में बैठे अपने आकाओं को दे देता था। जामताड़ा गैंग फर्जीवाड़े के जरिए उड़ाई गई रकम इन्हीं मनी वालेट अकाउंट में ट्रांसफर करता था। बाद में यह रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए जाते थे। सूत्रों का कहना है कि धीरज ने प्रतापगढ़ के साथ ही कई अन्य शहरों में रहने वाले लोगों के नाम पर भी इसी तरह खाते खुलवाए।

Cyber crime: More than 100 accounts opened in two months, transactions worth lakhs
साइबर ठग - फोटो : self

कमीशन का भी देता था लालच

पुलिस सूत्रों का कहना है कि धीरज झांसा देने के साथ ही लोगों को कमीशन का लालच देकर भी फंसाता था। उसने बताया कि वह जिस एप का मनी वालेट अकाउंट खोलवाता था, उसके लिए सिर्फ आधार व कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ ही एक सक्रिय सिम नंबर की जरूरत होती है। ऐसे में वह लोगों को प्रति अकाउंट 1500 से 2000 का लालच देकर उनसे संबंधित दस्तावेज व सिम ले लेता था। 

कंपनी ने करेली में दर्ज कराया केस

उधर जिस कंपनी के मनी वालेट अकाउंट के जरिए रकम का लेनदेन किया जाता था, उसके एक अधिकारी ने करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंपनी के प्रयागराज क्षेत्र के सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर जयशंकर शुक्ला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग कंपनी के बिजनेस पार्टनर, रिटेलर्स व डिस्ट्रीब्यूशर्स को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में ठगों ने डिस्ट्रीब्यूशर आईडी लेकर दो लाख का लेनदेन किया। जिसकेबाद करेली पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

Cyber crime: More than 100 accounts opened in two months, transactions worth lakhs
ठगी - फोटो : demo pic

कैसे हुआ संपर्क, पूछताछ केबाद ही होगा स्पष्ट

सूत्रों केअनुसार, अब तक कि पूछताछ में यह तो साफ है कि धीरज जामताड़ा में बैठे गिरोह के संपर्क में था। लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह इनकेसंपर्क में कैसे आया। पूछताछ में उसने एक बार यह भी बताया कि मुंबई में रहने केदौरान उसकेनंबर पर फोन आया था। इसके बाद ही वह गिरोह के सदस्यों के कहने पर खाते खुलवाकर रकम का लेनदेन करने लगा। हालांकि बार-बार बयान बदलने के कारण फिलहाल उसका यह बयान संदेह के घेर में है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ केबाद ही यह पता लगेगा कि वह जामताड़ा गिरोह के संपर्क में कैसे आया।

एक दिन पहले एक अन्य साथी पकड़ाया था

पुलिस ने दो दिन पहले फूलपुर से धीरज केएक साथी फतनपुर के ही भीट निवासी शुभम को पकड़ा था। मुंबई में रहने वाला शुभम कुछ दिन पहले अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने आया था। इसी दौरान फूलपुर में रहने वाले रिश्तेदार के बुलाने पर वह उसके घर गया था जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसकेरिश्तेदार को भी हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed