{"_id":"59540ef94f1c1b51178b46eb","slug":"cut-off-for-admission-to-bsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीएससी प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दिया। बीएससी जीव विज्ञान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 124 या उससे अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा, जबकि अनुसूचित जाति (एसटी) के लिए 30 या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीएससी गृह विज्ञान में सामान्य वर्ग के लिए 81 या उससे अधिक अंक और एसटी के लिए शून्य तथा बीएससी गणित में सामान्य वर्ग के लिए 138 अंक या उससे अधिक तथा 50 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
बीएससी एडमीशन कमेटी के चेयरमैन राजीव सिंह के मुताबिक बीएससी जीव विज्ञान एवं गृह विज्ञान के लिए कांउसलिंग तीन जुलाई एवं बीएससी गणित के लिए काउंसलिंग चार जुलाई को सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में होगी। प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं को अपने साथ परीक्षा प्रवेश पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मूल प्रमाण पत्र एवं फोटोकापी, टीसी, दो नवीनतम फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थिति होना होगा।
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से प्रवेश शुल्क बैंकों से जारी एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से जमा कराने का फैसला लिया है। निदेशक प्रवेश प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने छात्र-छात्राओं से इन्हीं माध्यमों से फीस जमा करने का अनुरोध किया है।