फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Customer made ticket, ducked hand held ticket broker

ग्राहक बन कर बनवाया टिकट, रंगे हाथ पकड़ा टिकट दलाल

Tue, 19 Mar 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Customer made ticket, ducked hand held ticket broker
crime

अवैध टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए इलाहाबाद जंक्शन की आरपीएफ ने सोमवार को एक दलाल पकड़ा। इस दलाल को पकड़ने के लिए आरपीएफ के एक एसआई पहले ग्राहक बनकर टिकट दलाल के पास पहुंचा। दलाल के माध्यम से दिल्ली की एक टिकट भी प्राप्त की। इसके बाद अपनी टीम के साथ दलाल को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया।

विज्ञापन

आरपीएफ को खबर मिली थी ममफोर्डगंज स्थित एक गारर्मेंट  की दुकान से ई टिकटिंग का कारोबार चल रहा है।

पुष्टि के लिए आरपीएफ के एसआई अमित द्विवेदी वहां ग्राहक बनकर पहुंचे। इस दौरान 19 जनवरी का प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी से दिल्ली से इलाहाबाद का टिकट बनवाया गया। 475 रुपये के इस टिकट की एवज में संबंधित दलाल ने 715 रुपये लिए। संबंधित टिकट उसने अपनी पर्सनल आईडी से ही बुक किए थे। टिकट दलाली की सूचना की पुष्टि  होने पर आरपीएफ प्रभारी रजिंद्र कुमार को खबर की गई। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सूर्यकेश, सीआईबी निरीक्षक अविनाश शंकर और  स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां से कुल 31985 रुपये 19 प्रिंटेड टिकट बरामद किए गए। टिकट बुकिंग के लिए युवक कुल तीन पर्सनल आईडी का यूज करता आ रहा था। आईआरसीटीसी से बुकिंग इतिहास निकालने पर 88760 रुपये के  कुल 61 टिकट मिले। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अब मंगलवार को उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed