फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Currently, roadways buses will operate from temporary bus station only.

Prayagraj News: अभी अस्थायी बस स्टेशन से ही होगी रोडवेज बसों की आवाजाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Currently, roadways buses will operate from temporary bus station only.
महाकुंभ की वजह से शहर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अगली सूचना तक सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन से बसों का संचालन बंद रहेगा। यहां से बसें कब से चलेंगी, इसकी जानकारी रोडवेज के अफसरों को भी नहीं है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही थी कि 17 जनवरी से दोनों बस अड्डों से बसें चलने लगेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे यात्रियों को बताया गया कि अभी अस्थायी बस स्टेशन से बसें चलेंगी। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मंझनपुर, फतेहपुर, कानपुर और दिल्ली रूट की बसें नेहरू पार्क में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से मिलेंगी। इसी तरह वाराणसी, गोरखपुर रूट की झूंसी, लखनऊ, अयोध्या रूट की बेला कछार, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, विंध्याचल की लेप्रोसी नैनी से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अफसरों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक के भारी लोड को देखते हुए पुलिस ने अभी रोडवेज बसों का संचालन अस्थायी बस स्टेशन से करने के लिए कहा है। दोनों स्टेशनों से बसों का संचालन 12 जनवरी से ही बंद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed