फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cultural splendor of Mithila adorned in Vidyapati ceremony

Prayagraj News: विद्यापति समारोह में सजी मिथिला की सांस्कृतिक छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cultural splendor of Mithila adorned in Vidyapati ceremony
हिंदी साहित्य सम्मेलन सभागार में मिथिला सांस्कृतिक संगम द्वारा आयोजित विद्यापति समारोह में उप​​
मिथिला सांस्कृतिक संगम की ओर से रविवार को हिंदी साहित्य सम्मेलन सभागार में विद्यापति समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. अवधेश झा ने कहा कि मिथिला की भाषा और संस्कृति को संरक्षित व प्रोत्साहित करना सभी का सामूहिक दायित्व है। यह केवल किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वहीं, कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि विद्यापति जैसे महान रचनाकारों की विरासत हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने और उस पर गर्व करने की प्रेरणा देती है। सहायक सचिव डॉ. सुधांशु कुमार झा ने समारोह का डिजिटल प्रस्तुतीकरण व मिथिला सांस्कृतिक संगम प्रयाग की वेबसाइट के प्रबंधन का दायित्व निभाया। इसमें कलाकार आयुष्मान शेखर, शिवानी झा और लालू मधुबनिया ने मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन ज्योतिर्विंद सुधीर चंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान चेतना समिति की पूर्व अध्यक्ष निशा मदन झा, सभा अध्यक्ष विवेकानंद झा, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद ठाकुर, आनंद मिश्रा, मोहन झा, राम झा, डॉ. धर्मनाथ झा, ओम प्रकाश झा, भागीरथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed