{"_id":"5d1faa2f8ebc3e3c7239b2d6","slug":"ctet-exam-to-be-held-on-77-centers-in-prayagraj-allahabad-news-ald248651461","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 77 केंद्रों पर होगी सीटीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 77 केंद्रों पर होगी सीटीईटी
विज्ञापन
CTET exam to be held on 77 centers in Prayagraj.
- फोटो : AU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2019 सात जुलाई को जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में दो पालियों में अलग-अलग होगी। इनमें कुल मिलाकर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी-2019 का प्रवेशपत्र जारी किए जा चुके हैं। जिन्हें अभी तक प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं, वह सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेशपत्र के साथ फोटो आईडी, कलर फोटो लेकर आएं
सीबीएसई की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र लेकर जरूर आएं। अपने साथ एक कलर पासपोर्ट साइज फोटो भी लाएं। इसके अलावा एक फोटो आईडी भी अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी मोबाइल अथवा नकल से जुड़ी कोई सामग्री लेकर न आएं। किसी अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री मिलती है तो उसे परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले शुरू हो जाएगा कक्ष में प्रवेश
सीटीईटी की पहली पाली की परीक्षा एक से पांचवीं तक और दूसरी छठीं से आठवीं तक के लिए होगी। परीक्षा में दोनों प्रश्नपत्र 150-150 अंक के होंगे। पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12 बजे के बीच, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो से 4.30 बजे के बीच होगी। बोर्ड की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि पहली पाली में सुबह आठ बजे से परीक्षा कक्ष में प्रवेश शुरू हो जाएगा, अंतिम प्रवेश 9.30 बजे तक होगा। दूसरी पाली के लिए परीक्षा कक्ष में प्रवेश 12.30 बजे शुरू होगा जो दो बजे तक चलेगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।