{"_id":"63b1bf69733d9103b569cdaf","slug":"cryptocurrency-the-game-was-running-for-six-months-3-75-crore-transactions-happened-in-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"CryptoCurrency : छह महीने से चल रहा था खेल, 10 दिन में ही हुआ 3.75 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CryptoCurrency : छह महीने से चल रहा था खेल, 10 दिन में ही हुआ 3.75 करोड़ का लेनदेन
Mon, 02 Jan 2023 03:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:45 AM IST
सार
पुलिस अफसरों के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से बरामद मैकबुक की जांच पड़ताल में कई अहम जानकारियां मिलीं। इसमें कई बैंक खातों का विवरण मिला। इनमें से 20 बैंक खातों के स्टेटमेंट की जांच की गई तो पता चला कि पिछले 10 दिनों में ही इन खातों से 3.75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : pixabay
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग के खेल में गिरफ्तार कृष्णा अवतार सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि यह खेल छह महीने से चल रहा था। अफसरों के मुताबिक, खेल कितने बड़े पैमाने पर चल रहा था, यह इसी से पता चलता है कि पिछले 10 दिनों में ही 3.75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। पुलिस अफसरों के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से बरामद मैकबुक की जांच पड़ताल में कई अहम जानकारियां मिलीं। इसमें कई बैंक खातों का विवरण मिला। इनमें से 20 बैंक खातों के स्टेटमेंट की जांच की गई तो पता चला कि पिछले 10 दिनों में ही इन खातों से 3.75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
यानी इन रुपयों को बाइनेंस एप के जरिये क्रिप्टो करेंसी टीथर में बदला गया। फिर क्रिप्टो करेंसी को जय के वालेट में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जय के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। सिर्फ इतना बताया कि उसकी जय से फेसबुक पर जान पहचान हुई। इसके बाद मैसेंजर के जरिये दोनों बातचीत करने लगे। बहुत पूछने पर भी वह यही कहता रहा कि जय से वह आज तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलेट के जरिये ट्रेस करना मुश्किल
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने बताया कि जय के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त जानकारी नहीं दे पाया है। उसने क्रिप्टो करेंसी को जिस वालेट में ट्रांसफर किया, उसके जरिये उसे ट्रेस करना बेहद मुश्किल है। दरअसल कई ऐसे वालेट हैं, जिसमें अकाउंट के लिए केवाईसी की जरूरत नहीं होती। फिलहाल उसका सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला जा रहा है।