{"_id":"5ca7a259bdec22146e0fae6e","slug":"crusher-matchine-will-destroy-bottles-at-allahabad-and-kanpur-junctions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन और कानपुर पर बोतलों को नष्ट कर देगी क्रेशर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन और कानपुर पर बोतलों को नष्ट कर देगी क्रेशर मशीन
Sat, 06 Apr 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
railneer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में क्रेशर मशीन लगने जा रही है। इसके लगने के बाद दोनों ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों द्वारा प्रयोग की जा चुकी पानी एवं कोल्ड ड्रिंक आदि की बोतलों को नष्ट किया जा सकेगा। रेलवे की ओर से कुल चार-चार मशीनें लगाईं जाएंगी। इसके अलावा अलीगढ़, टूंडला, फफूंद, इटावा, फतेहपुर एवं मिर्जापुर में भी मेकेनाइज्ड साफ सफाई की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए तमाम मशीनें खरीदी गईं हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन की बात करें तो यहां मुख्य हॉल में मशीन लाकर रख दी गई है। शीघ्र ही इसे चार स्थानों पर लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक मशीन मुख्य हॉल तो दूसरी प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक लगाई जाएगी। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर लगाने के लिए अभी स्थान चिह्नित किया जा रहा है। यात्रियों को प्रयोग में लाई जा चुकी बोतल क्रेशर मशीन में डालने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस मशीन के लगने से एक फायदा यह भी होगा कि अवैध वेंडर इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दरअसल, तमाम अवैध वेंडर प्रयोग में लाई जा चुकी बोतलों में दोबारा पानी भर कर उसे बेच देते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टेशन परिसर भी गंदगी मुक्त होगा। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों रेलवे स्टेशनों पर क्रेशर मशीन लगाने के साथ ही मंडल के छह अन्य रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई की मशीनीकृत (मेकेनाइज्ड) व्यवस्था की जा रही है। अभी इलाहाबाद जंक्शन और कानपुर में ही मेकेनाइज्ड साफ सफाई की व्यवस्था है।
विज्ञापन