{"_id":"5ec045666584b05929161ae2","slug":"crpf-group-center-massacre-complaint-was-made-five-days-ago-inquiry-officers-inquired","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हत्याकांडः पांच दिनों पहले एक महिला ने की थी छेड़खानी की शिकायत, जांच अफसरों ने की थी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर हत्याकांडः पांच दिनों पहले एक महिला ने की थी छेड़खानी की शिकायत, जांच अफसरों ने की थी पूछताछ
Sun, 17 May 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार यादव के खिलाफ शिकायत पांच दिनों पहले अफसरों तक पहुंची थी। आरोप था कि उसने शराब के नशे में महिला से अभद्रता व छेड़छाड़ की। मामले की जांच डिप्टी कमांडेंट समेत दो अफसरों को सौंपी गई थी, जिन्होंने पूछताछ भी की थी। जिस महिला ने विनोद के खिलाफ उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी, वह बच्चों समेत परिसर में रहती है जबकि उसका पति कहीं बाहर तैनात है।
विज्ञापन
पांच दिनों पहले उसने मामले की लिखित शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि विनोद नशे में उससे अभद्रता और छेड़छाड़ करता है। कई बार मना करने के बावजूद वह मानने को तैयार नहीं। इसके बाद मामले की जांच डिप्टी कमांडेंट वीएस शुक्ला व असिस्टेंट कमांडेंट विजय यादव को सौंपी गई थी। चर्चा यह भी है कि एक दिन पहले यानी शुक्रवार शाम इस ममाले में विनोद से पूछताछ भी हुई थी।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
ग्रुप सेंटर के डीआईजी मनीष सच्चर ने बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच अभी चल ही रही थी। पूछताछ हुई है या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं। पूछताछ हुई भी होगी तो यह विभागीय प्रक्रिया है।