{"_id":"65245a8d1814ee22080337b2","slug":"crown-worship-of-patharchatti-ramlila-today-allahabad-news-c-3-1-ald1022-237842-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पथरचट्टी रामलीला का मुकुट पूजन आज, कर्णघोड़ा शोभायात्रा 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पथरचट्टी रामलीला का मुकुट पूजन आज, कर्णघोड़ा शोभायात्रा 14 को
विज्ञापन
रूप सज्जा और ध्वनि -प्रकाश पर आधारित विख्यात पथरचट्टी रामलीला कमेटी का मुकुट पूजन मंगलवार को होगा। कर्णघोड़ा शोभायात्रा 14 अक्तूबर को निकाली जाएगी। इसी संपूर्ण रामकथा के मंचन पर आधारित 12 दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज हो जाएगा।
हीवेट रोड स्थित राम मंदिर में मंगलवार की शाम सात बजे मुकुट पूजन होगा। कमेटी के अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक और महामंत्री विजय सिंह भगवान राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, और शत्रुघ्न के मुकुटों का पूजन करेंगे। फिर मुकुटों को हाथ में लेकर कमेटी के पदाधिकारी शोभायात्रा के रूप में बादशाही मंडी पहुंचेंगे। यहां मुकुटों को रखा जाएगा। मीडिया प्रभारी लल्लूलाल गुप्त सौरभ के मुताबिक 15 अक्तूबर से रामलीला मंचन आरंभ होगा।