फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crowd gathered to see actor Firoz Khan become Meghnad in Patharchatti's Ramleela.

Prayagraj News: पथरचट्टी की रामलीला में मेघनाद बने अभिनेता फिरोज खान को देखने उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see actor Firoz Khan become Meghnad in Patharchatti's Ramleela.
पथरचट्टी की रामलीला में सोमवार को मेघनाद के किरदार की झलक पाने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता फिरोज खान पहली बार पथरचट्टी में मेघनाद के रूप में मंच पर आए तो करतलध्वनि के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दिन की लीला में राम की वानरी सेना के हाथों कुंभकर्ण और मेघनाद दोनों का वध हो गया।
विज्ञापन

अभिनेता फिरोज खान मेघनाद के मेकअप में रात करीब 10 बजे मंच पर तब आए जब रावण के दरबार में अंगद ने पांव जमा लिया था। रावण दल के एक से एक बलशाली सैनिक अंगद का पांव हिला तक नहीं सके। इसके बाद मेघनाद ने भी कोशिश की, लेकिन अंगद का पांव जमा ही रह गया। उधर, संधि वार्ता टूटने के बाद राम की वानरी सेना ने लंका पर चढ़ाई कर दी। भीषण युद्ध में सेना के संहार के साथ ही रावण दल के पराक्रमी भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाद दोनों मारे गए। इससे रावण अकेला पड़ गया। लीला की शुरुआत वानरी सेना के साथ राम-लक्ष्मण के समुद्र पार लंका के मुहाने पर पहुंचने से हुई। लीला में कुंभकरण के मारे जाने के बाद इंद्रजीत मेघनाद आता है। वह अपने बाणों से लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। इससे रामदल में हाहाकार मच गया। इसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर आते हैं। रामलीला के दौरान कमेटी के तमाम पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed