{"_id":"64dd2dbd2c52a545da043098","slug":"cross-country-race-news-prayagraj-allahabad-news-c-3-1-ald1036-199829-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अजीत और अंतिमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अजीत और अंतिमा ने मारी बाजी
Thu, 17 Aug 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। पांच किमी दूरी की यह दौड़ चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन से सुबह छह बजे शुरू हुई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। धावक हिंदू हॉस्टल, हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा, इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए समापन स्थल पर पहुंचे। इसमें पुरुष वर्ग से 131 और महिला वर्ग से 61 धावकों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग से अजीत कुमार पहले व शिव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग से अंतिमा यादव पहले व साक्षी त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर देवी प्रसाद, संदीप गुप्ता, कंचन चौरसिया, श्रेया सिंह सहित कई खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन