Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crorepati clerk angry desk changed, leveled serious allegations against officer, MP recommended a vigilance

Prayagraj : पटल बदला तो भड़का करोड़पति बाबू, अफसर पर लगाए गंभीर आरोप, सांसद ने की विजिलेंस जांच की सिफारिश

Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
सार

शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए शिक्षा निदेशालय और परिषद में वर्षों से जमे बाबुओं का दबदबा इस कदर है कि अफसर भी उनके आगे बेबस नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Crorepati clerk angry desk changed, leveled serious allegations against officer, MP recommended a vigilance
शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए शिक्षा निदेशालय और परिषद में वर्षों से जमे बाबुओं का दबदबा इस कदर है कि अफसर भी उनके आगे बेबस नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक अफसर ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक बाबू का पटल परिवर्तन किया तो बाबू ने अफसर पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। मामला इतना तूल पकड़ गया कि अब मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर विजिलेंस जांच तक की सिफारिशें हो रही हैं।

विज्ञापन


शासन का स्पष्ट निर्देश है कि समूह ग के कर्मचारियों का हर तीन साल में पटल परिवर्तन किया जाना चाहिए लेकिन बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय व परिषद में कई बाबू पिछले 15 से 20 वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं। करीब 350 बाबुओं में से 30 ऐसे हैं जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। बताया जा रहा है कि हर फाइल पर इनका रेट तय है। अफसर भी इनके आगे या तो खामोश हैं या इनके संरक्षक हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला

यह मामला सांसद प्रवीण पटेल ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दिया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रियांशु सिंह ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कलीम खां की विजिलेंस जांच की मांग की है। उप शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने अपने आदेश में लिखा है कि कलीम खां द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उनके खिलाफ कई मकान, प्लॉट और गाड़ियों की खरीद के भी आरोप पुष्टि के साथ सामने आए हैं। इसके आधार पर उन्हें अनुभाग-3 से हटाया गया है।

कलीम खां... एक पटल और करोड़ों की संपत्तियां

मोहम्मद कलीम खां शिक्षा निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में जब उप शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने उन्हें अनुभाग-3 से कार्यमुक्त किया तो कलीम खां भड़क गए और अफसर पर ही आरोप लगा दिए। सांसद प्रवीण पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कलीम खां पर बेनामी संपत्ति, लाखों की वसूली और निदेशक का संरक्षण मिलने के आरोप लगाए हैं। पत्र के अनुसार कलीम खां ने जौनपुर के एक स्कूल के मामले में लाखों की वसूली की। शिकायत को गंभीर मानते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रकरण प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेजा गया है।

विज्ञापन

बाबू का पलटवार, मुझे हटाने की साजिश

कलीम खां ने भी अफसर पर हमला बोला और लिखा कि उप निदेशक ने मेरे खिलाफ खुद ही शिकायत बनवाई और मुझे हटाने की साजिश रची। मैंने अपर शिक्षा निदेशक को इस बारे में लिखित जानकारी दी है।

कलीम खां पर जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में कई गंभीर बातें सामने आई हैं। लाखों की वसूली और विभागीय कार्यों में लापरवाही के कारण उन्हें अनुभाग से हटाया गया है। उनके द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए आरोप आधारहीन हैं। - डॉ. ब्रजेश मिश्र, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक (3)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed