{"_id":"5d5bde768ebc3e89b17a5652","slug":"crooks-looted-3-lakhs-and-attacked-family-members-by-knife-in-kalikapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में नहीं थम रहे अपराध, आधा दर्जन डकैतों ने घर पर बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में नहीं थम रहे अपराध, आधा दर्जन डकैतों ने घर पर बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 21 Aug 2019 06:13 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
घायल सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी 12 घंटों में छह हत्याओं की वारदात से शहर में फैले दहशत से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि मंगलवार तड़के बारा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर करीब आधा दर्जन डकैतों ने एक साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन
बांदा राजमार्ग पर कालिका पूरा गांव के एक घर में डकैतों ने करीब दो घंटे तक लूटपाट की और उसके बाद घर के मालिक और पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। लुटेरों ने घर के अंदर मां-बेटे को बंधक बनाकर रखा और आंखों के सामने लाखों रुपए लूट कर ले गए।
विज्ञापन
घर में लुटेरों को देख कर जब परिवार के सदस्य विरोध करने लगे तो उन्होंने मां- बेटे को पीट पीटकर घायल कर दिया। लुटेरे नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान लूट कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान घर के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। बाद में डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन